मेरठ, अक्टूबर 6 -- 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स की पैरासेलिंग एडवेंचर ट्रेनिंग का शुभारंभ हुआ। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में 40 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और हवा में उड़ान भरकर साहस एवं पराक्रम का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सुरक्षा उपकरणों की मदद से पैराशूट के जरिए निर्धारित ऊंचाई तक हवा में ले जाया गया। आसमान में उड़ान भरने का रोमांचक अनुभव पाकर कैडेट्स उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्होंने एडवेंचर गतिविधि के जरिए चुनौतियों का सामना करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अनुभव हासिल किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पैरासेलिंग एक रोमांचक और अद्वितीय गतिविधि है। इस तरह की एडवेंचर ट्...