बरेली, जून 6 -- बरेली। एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। शिविर में भाग ले रहे कैडेट्स ने मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट तथा व्यक्तित्व विकास की कक्षाओं में भाग लेकर अपने ज्ञान और कौशल को विकसित किया। कैप्टन बीनम सक्सेना ने बताया कि शिविर में कुल 429 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। सायंकालीन सत्र में कैडेट्स के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को ध्यान में रखते हुए डॉ. अरुण द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान में स्वस्थ जीवनशैली, पोषण एवं शारीरिक फिटनेस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य संबंधी सत्र के पश्चात कैडेट्स के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ...