लोहरदगा, मई 9 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नदिया हिन्दू लोहरदगा में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ देशभक्ति और गौरव की भावना के साथ मनाई गई। एनसीसी कैडेट्स द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग मुख्य रहे। राष्ट्रगान गाकर देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से स्कूल परिसर गूंज उठा।कैडेटों को ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस डॉक्यूमेंट्री में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक और रणनीतिक कार्रवाई को दिखाया गया। डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद कैडेट्स ने सेना के पराक्रम, अनुशासन और विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की।प्रधानाचार्य यह भी पढ़ें- परेड कमांडर के रूप...