बागपत, जनवरी 28 -- बड़ौत। नगर के लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए बुधवार को परिवहन विभाग व एनसीसी अधिकारियों के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान लोगों को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया। जागरूकता रैली नगर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गो से गुजरी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। रैली में सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। वहीं प्रवर्तन विभाग ने करवाई करते हुए 50 से अधिक वाहनों का चालान किया। जिसमें सीट बेल्ट न लगाने, हेल्मेट न पहनने, रोंग साईड ड्राइविंग, लेन ड्राइविंग का पालन ना करने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात कर नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस दौरान एआरटीओ विपिन कुमार, यात्री कर अधिकारी संदीप जायसवाल, एनसीसी अधिकार...