बागेश्वर, मई 31 -- बागेश्वर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के एनसीसी कैडेट्स ने तंबाकू एवं नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एएस तोपाल तथा सहप्रधानचार्य मनोज मेहता द्वारा हरि झंडी दिखाकर किया गया। विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने "तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो", "स्वस्थ भारत का यही आधार, तंबाकू मुक्त हो हर परिवार" तथा "नशा मुक्त युवा, राष्ट्र की शक्ति" जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कैडेट्स ने विद्यार्थियों एवं आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग एवं श्वसन संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी त...