मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में 82 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में भव्य तिरंगा मार्च निकाला गया। प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस मार्च का नेतृत्व एएनओ प्रशांत शर्मा और अमित पंवार ने किया। हाथों में तिरंगा लिए कैडेट्स ने अनुशासित ढंग से भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान है, जो हमें कर्तव्यों की याद दिलाता है। आयोजन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा रैली यह भी पढ़ें- चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में निकली तिरंगा रैली यह भी पढ़ें- एनसीसी के कैडेटों ने निकाली 'हर घर तिरंगा साइकिल रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...