कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में चल रहे 17 यूपी बीएन एनसीसी के दस दिवसीय शिविर के आठवें दिन करीब 600 कैडेट्स ने पीटी, ड्रिल, फायरिंग और ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण लिया। कैंप कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने कदमताल और मार्चिंग के जरिये अनुशासन व टीमवर्क का प्रदर्शन किया। सूबेदार मेजर ओंकार सिंह यादव की देखरेख में फ्लैग एरिया और ड्रिल-परेड का अभ्यास कराया गया। पीआई स्टाफ जगमोहन सिंह ने ड्रोन संचालन, नायब सूबेदार हरिराम व सोनू नगर ने फायरिंग तथा अनिल कुमार ने प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। आरडीसी की तैयारियों के तहत हवलदार गुरजिंदर सिंह ने कैडेट्स को अभ्यास कराया। कोरियोग्राफर विजय कुमार पांडेय ने नृत्य और अमन सिंह ने गायन का प्रशिक्षण दिया। जीसीई नीति सिंह ने समन्वय की जिम्मेदा...