एनसीसी कैडेट्स ने जनगणना के प्रति किया जागरूक
सोनभद्र, मई 10 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में एनसीसी कैडेट्स ने भारत की जनगणना के लिए परिसर में रविवार को रैली निकाल कर आम जनों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को जन गणना में भाग लेने की अपील की गई। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के हाथों में शक्ति होती है। लोकशाही जनशक्ति पर आधारित शासन व्यवस्था है। इसलिए जनगणना अत्यंत आवश्यक है। जनगणना जनतंत्र का आधार है। प्राचार्य ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन, साहस, राष्ट्रसेवा और देश के लिए जीने का जज्बा पैदा करने वाला संगठन है। सीटीओ एसपी तिवारी के निर्देशन में एनसीसी यूनिफॉर्म में सजे कैडेट्स और अनुशासन से भरे उनके कदम से विद्यालय प्रांगण ऊर्जामय दिखाई दे रहा था। यह भी पढ़ें- कमिश्नर, डीएम समेत 7 हजार परिवारों ने पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.