रांची, अगस्त 13 -- रांची। हर घर तिरंगा अभियान के तहत योगदा सत्संग महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉअभिषेक पांडेय के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने जगन्नाथपुर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। प्राचार्य डॉजयेंद्र कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारे आत्मसम्मान का प्रतीक है और इसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। शासी निकाय के उपसचिव कर्नल हिमांशु शेखर ने कहा कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। तिरंगा यात्रा में कैडेट्स ने पूरे जोश, उमंग और उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और आम लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- एनएसएस व एनसीसी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- Luckn...