बगहा, मार्च 11 -- बगहा, हमारे संवाददाता। समाज को एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 25 बिहार बटालियन एनसीसी मोतिहारी के कैडेट्स द्वारा बगहा में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन कुमार पांडेय के निर्देशन में किया गया।अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स की एक टीम ने बगहा बस स्टेशन, अस्पताल परिसर तथा बैंक रोड सहित आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को एकत्रित कर एचआईवी/एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैडेट्स ने लोगों को बताया कि एचआईवी/एड्स एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही जानकारी और सावधानी बरतकर इससे बचाव संभव है। उन्होंने लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, समय-समय पर जांच कराने और इस बीमारी से जुड़े भ्रमों से दूर रहने की सलाह दी।कैडेट्स ने यह भी बताय...