लखनऊ, जून 4 -- राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में 19वीं बटालियन के आने वाले विभिन्न स्कूल-कॉलेज के लगभग 500 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं । कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण शिविर 13 जून तक श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, तिवारी गंज, लखनऊ में चलेगा। इस दौरान कैडेट्स को सैन्य शिक्षा के अंतरगत ड्रिल, हथियार चलाना, मानचित्र का अध्ययन, भूमि कौशल-युद्ध कौशल के साथ आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- एनसीसी शिविर में कैडेटों ने सीखे सैन्य कौशल के तरीके शिविर के दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले थल सैनिक कैं...