मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- मुरादाबाद। नौवी यूपी गर्ल्स बटालियन में मंगलवार को टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया गया। कार्यक्रम एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद कुमार और एडम ऑफिसर मेजर प्रमिला सिंह व कैप्टन डॉ़ इंदिरा के निर्देशन में महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज मुरादाबाद में टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया। इस दौरान कैडेट्स को टीबी से बचने के उपाय बताए गए। यहां महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नरेंद्र सिंह, उप प्राचार्य डॉ रवीश कुमार, नायक चिकित्सा सहायक जेपी पाठक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...