नैनीताल, जून 9 -- भवाली, संवाददाता। 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में जारी है। मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए जेंडर सेंसिटाइजेशन विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया।सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की स्कूल काउंसलर मेघा जोशी ने मुख्य वक्ता के रूप में कैडेट्स को लैंगिक समानता, पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता और समावेशी समाज के निर्माण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कैडेट्स को समाज में व्याप्त रुढ़ियों और भेदभावपूर्ण सोच को चुनौती देने व सभी के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। मेघा जोशी ने किशोर मनोविज्ञान एवं छात्र परामर्श के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए भावनात्मक स्वास्थ्य, स्वस्थ सामाजिक संबंधों और जिम्मेदार व्यवहार की आवश्यकता पर भी चर्चा की। यह भी प...