बागपत, मई 10 -- बड़ौत। ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर तीसरे दिन नगर स्थित 74 यूपी बटालियन एनसीसी परिसर में एनसीसी कैडेट्स को युद्ध पर आधारित फिल्में दिखाकर मोटिवेशन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ऑपरेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बरसी कार्यक्रम के तीसरे दिन परिसर में मौजूद एनसीसी कैडेट्स को देशभक्ति की फिल्में दिखाई गई। प्रसारण के दौरान विभिन्न सैन्य अभियानों के दृश्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें देश की संप्रभुता की रक्षा करते हुए सैनिकों के साहस में बलिदान को उजागर किया। जिसे देखने के बाद सभी कैडेट्स का देश पर मर मिटने और दिलों में जोश भर गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी कर्नल दिनेश चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर में अर्धसैनिक बलों के योगदान पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स ने मनाई ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ जेसीओ, एनसीओ की...