मेरठ, जून 6 -- 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-255 का पांचवा दिन साइबर सुरक्षा को समर्पित रहा। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर मेरठ संजय कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर जगीर सिंह तथा सब इंस्पेक्टर निर्मल सती द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर कैडेट्स को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध एक ऐसा कृत्य है जो कंप्यूटर नेटवर्क या किसी अन्य डिजिटल उपकरण का उपयोग करके किया जाता है, यह अपराधों की एक विस्तृत श्रृंखला है जो हैकिंग, फिशिंग, पहचान की चोरी और अन्य डिजिटल अपराधों को शामिल करता है। साइबर अपराध की रिपोर्ट करने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट को साइबर क्राइम से बचने को दिया प्रशिक्षण सब इंस्पेक्टर निर्मल सती ने साइबर अपराध को रोकने ...