हमीरपुर, जुलाई 5 -- राठ, संवाददाता। ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कानपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीके शास्त्री ने किया। ब्रिगेडियर शास्त्री का स्वागत 58 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसके सिंह ने किया। ब्रिगेडियर शास्त्री ने कैडेट्स की लिविंग लाइनों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था, अनुशासन एवं स्वच्छता की सराहना करते हुए कैडेट्स को उत्कृष्ट टिप्पणियां (गुड कमेंट्स) प्रदान किए। निरीक्षण के बाद ब्रिगेडियर शास्त्री ने महाविद्यालय के सभागार में सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए फायरिंग, ड्रिल, खेलकूद तथा सैन्य प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कैडेट्स से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किय...