रांची, अगस्त 27 -- रांची। बीआईटी मेसरा की एनसीसी इकाई ने आर्मी रिकॉनिसेंस एंड ऑब्जर्वेशन फ्लाइट, आर्मी एविएशन कोर का गुरुवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। डॉ. सुमित श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस दौरे का उद्देश्य कैडेटों को आर्मी एविएशन की कार्यप्रणाली और परिचालन भूमिका से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान कैडेटों ने सैन्य अधिकारियों से संवाद कर टोही, अवलोकन, निगरानी, संचार और सैन्य अभियानों में एविएशन की भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...