नैनीताल, अगस्त 22 -- नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल का मेनू कैम्प छठे दिन शनिवार को भी जारी रहा। कैडेट्स ने नैनीझील में 25 किलोमीटर की सेलिंग की। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने बताया कि नौसैनिक प्रशिक्षण के साथ बेसिक माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। नैनीताल माउंटेनियरिंग क्लब के सचिव एवं वरिष्ठ पर्वतारोही अनित साह ने कैडेट्स को पर्वतारोहण की मूलभूत तकनीकों और इसमें प्रयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद कैडेट्स ने नैना पीक क्षेत्र में ट्रेकिंग की। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण एवं ट्रेकिंग कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी नैना ललित मोहन कार्की, वन दरोगा चन्दन सिंह बिष्ट, कुमार सौरभ, भुवन चंद्र, वन आरक्षी मनीषा बोहरा, कमलेश डंगवाल, जितेन्द्र रावत, चन्द्रकान्त जोशी आदि मौजूद र...