अल्मोड़ा, मई 15 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में एनसीसी प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। 24 यूके गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा के तत्वावधान में शिविर में जहां कैडेटों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया, वहीं सैन्य परंपरा, कार्यप्रणाली के गुर भी सिखाए। प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, ड्रोन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, वेपन हैंडलिंग, मैप रीडिंग आदि सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स को कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान बच्चों ने सेना के इतिहास, अनुशासन, सैन्य परंपराओं और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। सैन्य अधिकारियों ने कैडेट्स को देश सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कैडेट्स ने तिलू रौतेली, गौरा द...