रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों के बलिदान को स्मरण करने के लिए संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 सीओवाई एनसीसी इकाई की ओर से सोमवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों और जनसामान्य को श्रद्धांजलि अर्पित करने और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक के प्रति जन-जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, नागरिकों की शांतिपूर्ण सभा और 13 अप्रैल 1919 की त्रासद घटनाओं का प्रभावशाली चित्रण किया गया, जिसमें लोगों के प्रतिरोध और बलिदान की भावना को उजागर किया गया। सशक्त संवादों और प्रभावी अभिनय के माध्यम से एनसीसी कैडेटों ने एकता, साहस और स्वतंत्रता के मूल्यों को प्रस्तुत किया और दर्शकों को इतिहास को स्मरण करने, ल...