एनसीसी कैडेटों को 'बी' सर्टिफिकेट बांटे गए
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- शाहजहांपुर। 25 यूपी एनसीसी बटालियन में बुधवार को आयोजित समारोह में सफल कैडेटों को 'बी' सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि कर्नल आनंद शर्मा ने कैडेटों को प्रमाणपत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है। समारोह का समापन एनसीसी गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। कैडेटों ने देश सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ऑफिसर सूबेदार मेजर जटविंदर सिंह, सूबेदार डलजींदर सिंह, सूबेदार सुभाष चौहान, हवलदार जगविंदर, हवलदार शांतनु सामंथा, हवलदार राजू, अरुण, सुनील ढाका तथा सीटीओ सुरेश चंद्र, आदिति और मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में कैडेट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.