प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के करीब पीबी इंटर कॉलेज में 18वीं यूपी बटालियन का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर के छठे दिन सोमवार को 540 कैडेटों को यातायात पुलिस के एसआईराम अग्रिश ने जागरूक किया। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने और तेज गति से वाहन न चलाने की सलाह दी गई। शिविर में कैप्टन राकेश तिवारी, ले.(डॉ) ज्योति गुप्ता, बृजेश कुमार मिश्रा की ओर से मोटिवेशनल एंड मोरल के विषय में बताया गया। कैंप कमांडडेंट ले. कर्नल अरविंद सिंह यादव ने कैडेटों को एनडीए, एसएसबी के विषय में बताते हुए सेना में अफसर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को वॉलीबाल, फुटबाल, खो-खो, रस्साकस्सी आदि खेलकूद कराया जा रहा है। डिप्टी कैम्प कमांडडेंट सूबेदार मेजर इकबाल सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ अशोक कुमार...