एनसीसी कैडेटों को दिया जा रहा सैन्य प्रशिक्षण
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- करारी, हिन्दुस्तान संवाद। डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज करारी में 17 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज की ओर से 10 दिवसीय सीएटीसी-71 कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 21 से 30 सितंबर तक चलने वाले शिविर में प्रदेश के 14 जनपदों की 11 बटालियनों के करीब 600 कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को पीटी, परेड, फायरिंग के साथ ही एनसीसी और विभिन्न जागरूकता विषयों की जानकारी दी जा रही है। कैंप में आरडीसी/आईजीसीसी के 181 कैडेट भी शामिल हैं।कैंप का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एमएस तौफीक, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सक्सेना, एएनओ डॉ. मोहित कुमार त्रिपाठी समेत कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: केएसएम में 10 दिवसीय मंडल स्तरीय एनसीसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.