वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की युवा आपदामित्र योजना के तहत गुरुवार को हरसेवानंद पब्लिक स्कूल (रमना) में एनसीसी के 180 कैडेटों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर आपदाओं से निपटने की तैयारी पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेंद्र देव सिंह के निर्देशन में सहायक उपनियंत्रक इफानुल होदा और विवेक कुमार ने जानकारी दी। आपदा विशेषज्ञ संजीव कुमार, कंचन गुप्ता ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से सीबीआरएन आपदाओं के प्रभाव, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से समझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...