रांची, मई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज परिसर में 3-झारखंड गर्ल्स बटालियन के सहयोग से ऑपरेशन सिंदूर की याद में शनिवार को झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह, 3-झारखंड गर्ल्स बटालियन की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ किरण तिवारी, जीसीआई नेहा कुमारी, हवलदार आरके पाहन और लगभग 65 एनसीसी कैडेटों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कैडेटों ने ऑपरेशन सिंदूर विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। प्राचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कैडेटों का मनोबल बढ़ाया और देश हित में आगे भी विभिन्न कार्यक्रमों को करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर कॉलेज की शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह पर कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- एनसीस...