बागपत, जुलाई 31 -- खेकड़ा। देश को वर्ष 2025 तक टीबी यानि क्षय रोग मुक्त बनाने के राष्ट्रीय अभियान को गति देने के उद्देश्य से एमएम इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकालकर लोगों को टीबी के प्रति सचेत किया। कैडेटों ने बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को बताया कि समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी का पूरी तरह इलाज संभव है। रैली का शुभारंभ कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डा. जितेंद्र सिंह धामा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली ने कस्बे के मुख्य मार्गो का भ्रमण किया। वापिस कालेज परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...