मथुरा, मई 13 -- मथुरा, 11 यूपी बटालियन एनसीसी के मार्गदर्शन में सेंट डोमिनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जूनियर डिवीजन/जूनियर विंग हेतु कक्षा 8 एवं 9 के विद्यार्थियों का एनसीसी के लिए प्रथम चयन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से मूल्यांकन किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विक्रम त्यागी द्वारा दिए गए बटालियन के कर्म वाक्य "11 कर कर्म" को साकार करने हेतु यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि संबंधित सभी विद्यालयों में योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एनसीसी प्रशिक्षण प्रदान कर राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। यह भी पढ़ें- एनडीए-नीट छात्रों को सेना अधिकारियों...