किशनगंज, फरवरी 15 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता गांधी मैदान पर ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में एनसीसी ठाकुरगंज ने टीसीसी बी टीम को 135 रन से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए एनसीसी के शाहवाज मैन ऑफ द मैच चुने गए। टीसीसी बी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी और एनसीसी को बल्लेबाजी दी। एनसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 299 रन बनाये। शाहवाज ने 73, बिशू गणेश ने 62, शाहनवाज ने 49 और अनिकेत ने 46 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। टीसीसी बी के चंदन चक्रवर्ती, चीकू और अविनाश यादव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी बी 17 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए विवेक ने 41, रेहान ने 35 और शांतनु ने 28 रन बनाए। एनसीसी के गोल्डी,...