जमशेदपुर, मई 24 -- 37 झारखंड बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से एनआईटी आदित्यपुर में शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा ने किया। शिविर में 32 विद्यालयों और महाविद्यालयों के 530 कैडेट भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, हथियार संचालन तथा सैन्य जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सेवा के महत्व से भी अवगत कराया जाएगा। कर्नल आहूजा ने कैडेटों को एनसीसी के मूल मंत्र "एकता और अनुशासन" का पालन करने तथा देशभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ यह भी पढ़ें- कृषक इंटर कॉलेज में 10 दिवसीय एनसीसी शिविर शुरू यह भी पढ़ें-...