रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज की एनसीसी इकाई की ओर से बुधवार को वंदे मातरम् राष्ट्रगीत अभियान की शुरुआत की गई। मारवाड़ी कॉलेज एनसीसी कंपनी के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ अवध बिहारी महतो की अगुवाई में शुरू हुआ यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान और राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने एनसीसी कैडेटों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करता है और पूरे देश को एकजुट करने का संदेश देता है। इस पहल को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी की है और सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- ग्रुप केन्द्र में सामूहिक वंदे मातरम् गायन व योगाभ्यास डॉ शहाब...