रांची, मई 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, खेलगांव में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप चयन शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर का आयोजन एनसीसी के तत्वावधान में 3 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा किया गया था। इसमें रांची ग्रुप की विभिन्न बटालियनों और शैक्षणिक संस्थानों के सैकड़ों कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, सैन्य इतिहास, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, डिजास्टर मैनेजमेंट, साइबर सुरक्षा, नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व विकास, पर्यावरण जागरूकता, सामाजिक सेवा तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करना थ...