लखनऊ, जुलाई 20 -- लखनऊ, prominent news correspondent. भारतीय वायु सेना से जुड़ी गतिविधियों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एनसीसी एयर विंग में शामिल होने का अवसर है। 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, लखनऊ ने 24 वर्ष या उससे कम आयु के पात्र छात्र-छात्राओं से कैडेट के रूप में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।

आवेदन की पात्रता एनसीसी के अनुसार, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय या यूपीटीयू (लखनऊ क्षेत्र) से संबद्ध किसी कॉलेज में स्नातक, तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हों। चार या पांच वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पंजीकरण फॉर्म किसी भी कार्य ...