मुंबई, फरवरी 6 -- महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद से हलचल मची हुई है। उनके निधन के तीन दिन बाद ही सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम के पद पर शपथ ले ली। इसके बाद से चर्चा तेज है कि वह एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। इस बीच चर्चा यह भी है कि एनसीपी का विलय भी हो सकता है। शरद पवार के पोते और उनके बेहद करीबी रोहित पवार ने दावा किया है कि सुनेत्रा पवार 9 फरवरी के बाद विलय पर बात कर सकती हैं। इससे पहले भाजपा की ओर से भी कहा जा चुका है कि यदि एनसीपी के विलय का कोई प्लान है तो इस पर सुनेत्रा पवार को ही फैसला लेना होगा। दरअसल बीते कुछ दिनों में अजित पवार गुट की एनसीपी के कई नेता विलय को लेकर असमंजस जताया था। लेकिन रोहित पवार विलय को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। वह अजित पवार के रिश्ते में भतीजे हैं। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.