फतेहपुर, मई 28 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर में संचालित गैर-संचारी रोग (एनसीडी) क्लीनिक इन दिनों मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। बदलते मौसम, अनियमित खानपान और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एनसीडी क्लीनिक में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। क्लीनिक में रोजाना औसतन 50 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच की जा रही है। यहां आने वाले मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ ब्लड शुगर जांच और जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्लीनिक में तैनात विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों की नियमित निगरानी कर रहे हैं, जिससे गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में ही हो सके। बताया कि युवाओं में भी हाई बीपी और मधुमेह के मामले तेजी ...