सीतामढ़ी, जुलाई 26 -- पुपरी। पीएचसी पुपरी में एनसीडी स्क्रीनिंग के लिए एएनएम का प्रशिक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कफील अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें सभी उप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम को एनसीडी स्क्रीनिंग व ऑनलाइन एनसीडी पोर्टल पर एंट्री करने की ट्रेंनिग दी गई। साथ जी आरसीएच,जननी एप पर गर्भवती माताओं की जांच कर एंट्री करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। टीकाकरण का समीक्षा किया गया। लक्ष्य से कम टीकाकरण होने पर इसे आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। पूर्ण व सम्पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए एएनएम को बताया गया। इस मौके पर डब्लूएचओ मोनिटर अंसार अहमद, बीसीएम पूजा कुमारी, बीएचएम समीर कुमार भारती, बडवानी बीसी सुदिष्ट राय, शम्भू प्रसाद चौरसिया आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...