कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन सीएमओ कार्यालय सभागार में सीएमओ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी एनसीडी डा. डीके सिंह द्वारा किया गया, जिसमें 30 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का आशाओं के द्वारा सी-बैक फॉर्म भराये जाने, एएनएम/सीएचओ द्वारा अपने सम्बन्धित क्षेत्र के व्यक्तियों की एनसीडी (डायबिटीज, हाईपरटेन्शन, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं सीओपीडी) की स्क्रीनिंग करते हुये आवश्यकता पड़ने पर सीएचसी व पीएचसी स्तर पर संदर्भित करने के निर्देश दिये। सीएमओ डा. जयगोविन्द ने बताया कि चिकित्साधिकारियों द्वारा मरीजों का उपचार, निदान, जांच कर ई-कवच पोर्टल/एप्लीकेशन पर अपडेट कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही प्रत्येक गुरुवार...