हाजीपुर, अक्टूबर 23 -- वैशाली में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) के पटना के सहायक निदेशक ने जिले के स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण व नौ प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा की। एनसीडीसी पटना के सहायक निदेशक (माइक्रोबायोलॉजी) डॉ. सुभाष कुमार मिश्रा गोल्डेन द्वारा स्टेट पब्लिक हेल्थ ऑब्जर्वर टीम (स्पॉट) के अंतर्गत वैशाली जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महुआ अनुमंडल अस्पताल,चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सदर अस्पताल का निरीक्षण कर रोग निगरानी व्यवस्था एवं नौ प्रमुख राष्टीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग जिला सर्वेक्षण इकाई के एपिडेमोलॉजिस...