नई दिल्ली, जुलाई 18 -- एनसीटीई से मान्यता प्राप्त बीएड कॉलेजों में अनियमितताओं पर केंद्र सरकार सख्त - चार संस्थानों की जांच शुरू नई दिल्ली। विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से संबद्ध तीन बी.एड. कॉलेजों में गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एनसीटीई को शिकायतें मिली थीं कुछ कॉलेज घोषित पते पर मौजूद नहीं हैं और कई संस्थानों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। चूंकि इन संस्थानों को मान्यता देने और उनका नियमन करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई ) की है, इसलिए शिक्षा मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

शिक्षा मंत्रालय की जांच आदेश शिक्षा मंत्रालय ने 15 जुलाई 2026 को एनसीटीई से पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच...