प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) ने चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के साथ मिलकर सात दिवसीय बैसाखी उत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। सात दिवसीय उत्सव का शुभारंभ 15 अप्रैल को हिंदी चादर नाटक के मंचन से होगा।समापन 21 अप्रैल को गतका मार्शल आर्ट, मालवी गिद्दा व भांगड़ा जैसे पारंपरिक नृत्य से होगा। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि उत्सव में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। ताकि जनमानस पंजाब की समृद्ध लोक संस्कृति व परंपराओं का लुफ्त उठा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.