एनसीजेडसीसी में 14 दिन चलेगा दीवाली शिल्प मेला
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में इस बार आयोजित होने वाला दीवाली शिल्प मेला 14 दिनों का होगा। मेले का आयोजन 22 अक्तूबर से शुरू होकर चार नवंबर तक किया जाएगा। केंद्र के परिसर में स्थित शिल्प हाट में देशभर के शिल्पकारों व व्यंजनकारों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए नौ अक्तूबर तक आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। केंद्र की वेबसाइट www.nczcc.in पर मेले से संबंधित जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। साथ ही आवेदन पत्र केंद्र से भी प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.