प्रयागराज, नवम्बर 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में अब जितने भी मेले का आयोजन होगा, उसका पूरा आनंद दिव्यांगजन भी उठा सकेंगे। केंद्र प्रशासन ने दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा उपलब्ध करा दी है। केंद्र के परिसर में चार और एक पक्का रैंप केंद्र के निदेशक के कार्यालय की सीढ़ियों के बगल में बनवाया गया है। इसको लेकर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में दिव्यांगों का एक प्रतिनिधिमंडल निदेशक सुदेश शर्मा से मिलने पहुंचा और अपनी समस्याएं बताई थीं। जिसके बाद रैंप की सुविधा देने का निर्णय लिया गया था। एनसीजेडसीसी में एक दिसंबर से दस दिवसीय राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन होने जा रहा है। दिव्यांगों को मेले का आकर्षण दिखाने के लिए 17 नवंबर को रैंप बनवाना शुरू किया गया था। दस दिनों के भीतर पांच पक्का रैंप बनकर तैयार...