एनसीजेडसीसी में एक अगस्त से एनएसडी की कार्यशाला
प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) व नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) नई दिल्ली की ओर से केंद्र के सभागार में एक महीने की प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का आयोजन एक अगस्त से होने जा रहा है। कार्यशाला तीस अगस्त तक चलेगी। जिसमें 18 से 35 आयु वर्ग के रंगकर्मी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए पांच हजार रुपये की राशि जमा करनी होगी। जिसे कार्यशाला के समापन पर वापस किया जाएगा। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई तक निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों के रहने के लिए केंद्र निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराएगा। आवेदन आनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.