प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से माघ मेले के दौरान आयोजित होने वाले चलो मन गंगा यमुना तीर में इस बार एक अलग तरीके का आकर्षण दिखाई देगा। इसके अंतर्गत केंद्र प्रशासन ने ब्रह्मनाद कला महोत्सव प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है, जिसमें शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, फोटोग्राफी, रंगोली व चित्रकला जैसी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए न्यूनतम आयु आठ वर्ष निर्धारित की गई है। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन चार जनवरी से किया जाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...