रामगढ़, अप्रैल 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। एनसीओईए सीटू केंद्रीय कमेटी की बैठक रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय सीसीएल दरभंगा हाउस में हुई। इसमें सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष वासुदेव साव, क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह, क्षेत्रीय सह सचिव संजय कुमार आदि शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारी शामिल हुए थे। इसमें रांची सीएमपीडीआई स्थित मयूर हॉल में⁠17 जुलाई से आयोजित होने वाले सीटू के तीन दिवसीय अखिल भारतीय वर्किंग कमेटी की बैठक पर चर्चा हुई। बताया गया कि प्रसतावित बैठक में ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव डीडी रामानंद, एनसीओईए के महासचिव आरपी सिंह और सीसीएल सेफ्टी बोर्ड मेंबर सह कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल होंगे। एनसीओईए सीटू बरका-सयाल प्रक्षेत्र के पदाधिकारियों न...