रामगढ़, मई 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। एनसीओईए के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल अरगड्डा क्षेत्र के जीएम से मिलकर वार्ता की। वार्ता के क्रम में यूनियन नेता ने मार्च माह का दो रविवार के पैसा का अविलंब भुगतान करने की मांग किया। कहा रविवार को पैसा का भुगतान नहीं होने पर कर्मियों में आक्रोश है। इस पर अरगड्डा जीएम सत्यजीत कुमार ने फंड के अभाव में पैसा का भुगतान नहीं होने की बात कही। साथ ही फंड उपलब्ध होने पर जल्द से जल्द पैसा भुगतान करने का आश्वासन दिया। जीएम से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह, नागेश्वर महतो, चंदन सिंह, अशोक करमाली, मो सबिर उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- लेबर कोड के विरुद्ध आंदोलन करने और सदस्यता बढ़ाने पर दिया गया जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...