वाराणसी, मार्च 30 -- उपलब्धि सर सुंदरलाल अस्पताल में बनाया जा रहा दो सौ बेड का सेंटरबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेगी सारी स्वास्थ्य सुविधाएंवाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बुजुर्गों को एक छत के नीचे इलाज की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में दो सौ बेड का नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग (एनसीए) का निर्माण कराया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। इसके लिए आठ असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 135 स्थायी पद स्वीकृत किए गए हैं। इसे संचालित करने के लिए उपकरणों और फर्नीचरों की खरीद शुरू हो गई है।आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने सोमवार को निर्माणाधीन एनसीए का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उनका सुझाव था कि सुपर स्पेशियलिटी और एनसीए भवन को फुट ओवरब्रिज के जरिये जोड़ा ...