नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने शनिवार को पंजाब सरकार को एक नोटिस जारी किया। यह नोटिस लेक्चरर पदों की भर्ती प्रक्रिया में एससी उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ न देने के आरोपों पर भेजा गया है। एनसीएससी ने एक बयान में कहा कि उसे इस मामले में भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ से एक शिकायत मिली है। चुघ ने आयोग से शिकायत की थी कि पंजाब शिक्षा विभाग द्वारा निकाली गई 1,013 लेक्चरर पदों की भर्ती प्रक्रिया में एससी उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया। आरोप है कि कई विषयों (जैसे पंजाबी, कॉमर्स, गणित, भौतिकी, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल आदि) में आरक्षण के नियमों और तय रोस्टर सिस्टम का ठीक से पालन नहीं किया गया।

इस मामले की गंभीरता एनसीएससी के चेयरमैन किशोर मकवाना ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला...