सोनभद्र, मार्च 16 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल खदानों समेत पूरे ऊर्जांचल की बिजली सोमवार अपरान्ह गुल हो गयी। 132 केवी बीना सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति ठप हो जाना इसकी वजह बिजली विभाग ने बतायी। अपरान्ह लगभग 01:10 पर बंद हुई बिजली लगभग 5:30 पर बहाल हो सकी। ट्रांसमिशन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अनपरा परियोजना के स्विच यार्ड से 132 केवी बीना सबस्टेशन को जाने वाली बिजली आपूर्ति सिस्टम में फाल्ट को दुरुस्त करने को लेकर शटडाउन लिया गया था। बिजली बंद होने से एनसीएल की यूपी स्थित ककरी,बीना,खड़िया और कृष्णशीला खदानो में कोयला उत्पादन आंशिक प्रभावित हुआ। एनसीएल प्रबन्धन ने बताया कि पूर्व में सूचना मिल जाने से कार्य को इस तरह व्यवस्थित किया गया जिससे कि कोयला उत्पादन पर न्यूनतम असर पड़े। इधर तापमान के भी लगभग 36 डिग्री तक पहुंच जाने से गर्मी में अनप...