सोनभद्र, जून 11 -- अनपरा,संवाददाता। सुरक्षित एवं दक्ष खनन संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनसीएल द्वारा बुधवार को सीईटीआई, सिंगरौली में ड्रैगलाइन खनन एवं संचालन विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया ।

कार्यशाला का उद्देश्य ड्रैगलाइन संचालन एवं उसके सहायक कार्यों से जुड़े कर्मियों के बीच तकनीकी ज्ञान को साझा एवं सुदृढ़ करने के साथ ही आधुनिक खनन चुनौतियों के अनुरूप उनकी क्षमता का विकास करने को लेकर आयोजित कार्यशाला को एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

सीएमडी का संबोधन सीएमडी, एनसीएल ने कहा कि कहा कि एनसीएल की उत्पादन क्षमता में ड्रैगलाइन की केंद्रीय भूमिका है और सुरक्षित एवं समन्वित संचालन के माध्यम से ही उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

अन्य निदेशकों की सहभागि...