सोनभद्र, मई 3 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद । बीते एक मई कों चौबेपुर वाराणसी में हुई दुर्घटना में गम्भीर घायल एनसीएल कृष्ण्शीला कर्मी 35 वर्षीय रवि सिंह पुत्र महेंद्र सिंह की हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो जाने से परियोजना आवासीय परिसर में शोक की लहर दौड़ गयी है। दुर्घटना में अन्य तीन एनसीएल कृष्णशीला कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है जिसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक बीना कॉलोनी निवासी रवि सिंह, मनोज,विकास और अखिल जायसवाल अपने सहकर्मी आनंद मिश्रा के वैवाहिक कार्यक्रम में गाजीपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान एक मई को तड़के लगभग 3:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से कार सवार चारों एनसीएल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे आनन फानन में निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया जहां रवि सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.